Monday, October 19th, 2026

नीरज चोपड़ा ने 88.07 मीटर भाला फेंक अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

 पटियाला
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पो‌र्ट्स (एनआइस) में भारतीय ग्रां प्री-3 में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। एक वर्ष से अधिक समय के बाद वापसी करते हुए उन्होंने 88.07 मीटर भाला फेंकते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुराना रिकार्ड 88.06 मीटर है, जो 27 अगस्त, 2018 को जकार्ता में हुई एशियाई खेल में बनाया था। शिवपाल सिंह (उत्तर प्रदेश) ने अपने चौथे प्रयास में 81.63 मीटर भाला फेंककर बेहतर प्रदर्शन किया है।

इसी तरह ही अमोज जैकब ने 400 मीटर दौड़ में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ में फिर से सुधार किया। शाटपुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर ने 20 मीटर शाटपुट फेंका, जबकि एम. श्रीशंकर ने पिछले हफ्ते 8 मी के बाद 7.91 मीटर पर लांग जंप किया। 200 मीटर स्पि्रंट में मोहम्मद अनस याहिया ने 21.48 सेकेंड में दौड़ पूरी की। महिलाओं के मुकाबले में जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी ने 60 मीटर से अधिक थ्रो के बाद आज 61.98 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हिमा दास ने एकल वर्ग में 100 मीटर दौड़ 11.67 सेकेंड में पूरी की।

 

#नीरज चोपड़ा

Source : Agency

पाठको की राय